जमैका की चार बार की विश्व चैम्पियपन शैली एन फ्रेजर प्राइस (Fraser Pryce) ने यहां वेलोसिटी फेस्ट मीट में महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ को 11.00 सेकेंड में पूरी कर ली। प्राइस अपनी अंतिम दौड़ के पांच महीने बाद ट्रैक पर उतरी थीं। दो बार की ओलंपिक चैंपियन ने इस वर्ष 100 मीटर में अब तक का सबसे तेज समय निकाला।
दोहा में 2019 विश्व चैंपियनशिप में 32 वर्ष की उम्र में फ्रेजर प्राइस एक ग्लोबल चैम्पियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली इतिहास की सबसे उम्रदराज महिला और दूसरी मां बनी थी। इस वर्ष की शुरुआत में जमैका की स्प्रिंटर ने कहा था कि यूजीन में 2022 विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ के साथ उनकी एथलेटिक्स से विदाई हो सकती है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।