पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। इरफान पठान ने कहा कि रोहित शर्मा की बल्लेबाजी वसीम जाफर की तरह है। इरफान पठान ने कहा कि रोहित शर्मा की तकनीक वसीम जाफर की तरह है। पठान के मुताबिक रोहित शर्मा बिना किसी ज्यादा प्रयास के आसानी से शॉट खेलते हैं और जब रन दौड़ते हैं तो काफी रिलैक्स रहते हैं। ठीक इसी तरह वसीम जाफर भी हैं।
स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में इरफान पठान ने रोहित शर्मा और वसीम जाफर के बीच समानताएं बताई। इसके अलावा इरफान पठान ने ये भी बताया कि कैसे 2011 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा का माइंडसेट और मजबूत हो गया।
इरफान पठान ने वसीम जाफर को लेकर बड़ी बात कही।
जब कोई खिलाड़ी आसानी से रन लेता है या फिर आसानी से शॉट्स खेलता है तो कई लोगों को ये भ्रम हो जाता है कि वो मेहनत नहीं कर रहा है। वसीम जाफर के बारे में भी यही बात कही जाती थी। लेकिन अगर आप उनको देखें तो जिस आसानी से वो रन लेते थे, जब वो बैटिंग करते थे तो उनके पास काफी टाइम होता था और हम सोचते थे कि वो मेहनत क्यों नहीं कर रहे हैं। लेकिन वास्तव में वो काफी मेहनत करते थे।
इरफान पठान ने कहा कि यही चीज रोहित शर्मा के साथ भी है। फैंस को यही लगता है कि रोहित शर्मा मेहनत नहीं करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है।
Is @ImRo45's calm demeanour misunderstood?🤔
Tell us what you think and watch @IrfanPathan share his thoughts on #CricketConnected! pic.twitter.com/bxb3YA3gY8
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 27, 2020
रोहित शर्मा को लेकर भी हम यही सोचते थे कि शायद उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है, शायद उन्हें ज्यादा कोशिश करनी चाहिए। जब भी आप रोहित शर्मा से बात करते हैं तो वो काफी समझदारी वाली बात करते हैं। वो हमेशा कड़ी मेहनत और टीम को पहले रखते हैं। यही वजह है कि आज वो मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर इतने सफल हैं।
रोहित शर्मा का माइंडसेट 2011 वर्ल्ड कप के बाद बदल गया
इरफान पठान ने आगे कहा कि रोहित शर्मा 2011 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिलने से काफी निराश हुए थे और इस घटना के बाद उनका पूरा माइंडसेट ही बदल गया। उन्होंने एक माइंडसेट के साथ वापसी की और पीछे मुड़कर नहीं देखा।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर को फॉलो करें।