आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को लेकर लंबे समय से भारतीय टीम में चुनने की मांग उठ रही थी। टीम इंडिया अभी फिलहाल रेस्ट कर रही है मगर 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के विरुद्ध एक लंबे दौरे की शुरुआत करेगी। इसके लिए भारतीय टीम के ऐलान को लेकर कई अटकलें लग रही हैं। जिसको लेकर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 600 से ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) समेत कई अन्य नामों की चर्चा जोरों पर है। लेकिन, हाल ही में इस युवा बल्लेबाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
यशस्वी जायसवाल का हुआ टीम में सिलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते गुरुवार यानि 15 जून 2023 को भारतीय टीम का एक स्क्वॉड सामने आया है जिसमें भारत के बाएं हाथ के ताबड़तोड़ ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का सेलेक्शन हुआ है। असल में 28 जून 2023 से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन के स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को जगह मिली है।
बता दें कि इस बार टीम में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर और भारत की अंडर 19 विश्व विजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को भी टीम में चुना गया हैं। यानि की इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और पृथ्वी शॉ ही ओपनिंग करने वाले हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बीते सीजन में घरेलू क्रिकेट के अंदर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था।
सीएसके के इस बल्लेबाज को भी मिला मौका
गौरतलब है कि वेस्ट जोन की टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर चुके रुतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है। रुतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में मुंबई की महिला क्रिकेटर के साथ में शादी रचाई। इस कारण उन्होंने WTC फाइनल के दौरान स्टैंडबाय की लिस्ट से भी अपना नाम वापस ले लिया था और फिर उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) टीम के साथ लंदन गए थे।
वेस्ट जोन का पूरा स्क्वॉड:- पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, प्रियांक पांचाल (कप्तान), हेत पटेल, हार्विक देसाई, अर्पित वासवदा, अतित सेठ, युवराज डोडिया, शम्स मुलानी, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, चेतन सकरिया, चिंतन गाजा और अर्जान नगासवाला।
Post a Comment