3 अगस्त 2023 को पुडुचेरी में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच देवधर ट्रॉफी का रोमांचक फाइनल खेला गया था। दोनों टीमों के नजरिए से महत्वपूर्ण इस मैच में सभी फैंस की निगाहें रियान पराग पर थीं। पराग पिछले चार घरेलू मैचों में दो शतक लगाने के बाद इस अहम मुकाबले में उतरे थे। हालांकि साउथ जोन की शानदार गेंदबाजों के सामने भी देवधर ट्रॉफी फाइनल में रियान पराग 95 रन बनाकर एक और शतक लगाने से महज पांच रनों से चूक गए।
जिसके चलते ईस्ट जोन टीम को रोमांचक मैच में 45 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस बीच फाइनल मैच के बाद, निराश पराग ने ट्विटर पर अपने विचार शेयर करते हुए एक ट्वीट किया। पराग का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। फैंस पराग की शानदार प्रदर्शन के लिए जमकर तारीफे कर रहे हैं।
देवधर ट्रॉफी फाइनल में हारने के बाद रियान पराग ने जाहिर की निराशा
असम के युवा खिलाड़ी रियान पराग का आईपीएल 2023 बेहद निराशाजनक रहा था। जिसके लिए युवा बल्लेबाज को सोशल मीडिया पर फैंस से कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं इमर्जिंग एशिया कप में भी पराग अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए थे। हालांकि पराग पिछले कुछ मुकाबलों से घरेलू क्रिकेट में अलग ही टच में नजर आ रहे हैं। पहले दिलीप ट्रॉफी और हाल ही में देवधर ट्रॉफी में पराग का प्रदर्शन लाजवाब रहा। पिछले चार मुकाबलों में अपने जोन से खेलते हुए पराग ने दो शतकीय पारियां खेली हैं।
हालांकि बावजूद इसके पराग की टीम दोनों बार फाइनल मुकाबले जीतने में नाकाम रही। इस हार से निराश रियान पराग ने ट्वीटर पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि “एक और फाइनल, नहीं दोस्त #देवधरट्रॉफी।” फैंस का मानना हैं कि रियान पराग टीम की हार से खुश नहीं है। बता दें कि रियान पराग पहले ही आईपीएल 2022 फाइनल और हाल ही में संपन्न एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप फाइनल हार चुके थे। इसके बाद देवधर ट्रॉफी में मिली इस हार ने पराग को और निराश कर दिया है। पराग के इस ट्वीट पर फैंस के कई मजेदार रिएक्शन दिए है।
यहां देखिए पराग के ट्वीट पर फैंस के रिएक्शन
Post a Comment