Mumbai Indians: लसिथ मलिंगा ने काफी लंबे समय तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेला है। श्रीलंका के पूर्व महान क्रिकेटर लसिथ मलिंगा ने आखिरी गेंद पर चेन्नई के खिलाफ फाइनल मैच में विकेट लेकर मुंबई को 1 रन से चैंपियन भी बनाया था। आईपीएल से संन्यास के बाद लसिथ मलिंगा इस समय मुंबई इंडियंस में बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े हुए हैं। लेकिन इसी बीच ईशान किशन का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें वह वह लसिथ मलिंगा की नकल करते नजर आ रहे हैं।
ईशान ने की मलिंगा की नकल
मुंबई इंडियंस के खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन पूर्व क्रिकेट लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी एक्शन को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। इसके दौरान इशान किशन ने सर पर नीले रंग के बाल की टोपी भी लगा रखी है। जिस कारण ईशान किशन बिल्कुल पूर्व क्रिकेटर मलिंगा की कॉपी लग रहे हैं।
Malinga banne ka tareeka bohot 𝒌𝒆𝒛𝒖𝒂𝒍 hai Ishan Bhai 🤣💙#OneFamily #MumbaiIndians @ishankishan51 @malinga_ninety9 pic.twitter.com/3oOk4gjbVR
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2024
छठी बार चैंपियन बनेगी मुंबई?
Malinga banne ka tareeka bohot 𝒌𝒆𝒛𝒖𝒂𝒍 hai Ishan Bhai 🤣💙#OneFamily #MumbaiIndians @ishankishan51 @malinga_ninety9 pic.twitter.com/3oOk4gjbVR
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2024मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। जब मुंबई इंडियंस आईपीएल के चैंपियन बनी है तब मुंबई के कप्तान रोहित ही रहे हैं। लेकिन आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार खेलने जा रहे हैं। क्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपना छठा किताब उठा पाएगी?
Post a Comment