Rohit Sharma: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जिसकी कप्तानी इस संस्करण में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कर रहे है। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा होली के दिन जमकर होली खेलते हुए दिखाई दे रहे है,जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के होली खेलने का वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस इसे अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर वायरल कर रहे है।
Rohit Sharma ने खेली होली
टीम इंडिया (Team India) के मौजूदा कप्तान और आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) होली के मौके जमकर होली खेलते हुए दिखाई दे रहे है। जिसका वीडियो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा रहा है को मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर रंग लगा हुआ है और वह पाइप लेकर सबके ऊपर पानी फेंकते हुए दिखाई दे रहे है। भारतीय कप्तान के होली खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे है।
देखें वीडियो
फैंस को नही पसंद आया रोहित शर्मा के साथ हार्दिक का व्यवहारHappy Holi, everyone! 😍🎨
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 25, 2024
Brb, admin needs to get the phone repaired 🥲#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ImRo45 pic.twitter.com/4I0aIqnvru
इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चर्चा का विषय रहे। इस मैच के दौरान हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा को फिल्डिंग के लिए बाउंड्री पर भेजते दिखाई दिए,जो रोहित शर्मा के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। जिसके कारण फैंस हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे है। जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था उस दौरान टीम प्रबंधन के प्रति भी फैंस ने खूब नाराजगी जताई थी।
Post a Comment