Free Fire MAX में कैसे और कब करें Kassie कैरेक्टर का यूज?

 


Free Fire MAX OB45 Update अपने साथ एक नया कैरेक्टर Kassie लेकर आया है। यह कैरेक्टर काफी पावरफुल और प्लेयर्स को जीतने में मदद करेगा। हालांकि, प्लेयर्स के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस कैरेक्टर का कब और कहां यूज करना चाहिए। कैरेक्टर का सही जगह यूज करने से ही उनका इफेक्ट अच्छा होगा। इस अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई बदलाव हुए हैं, जिसमें से एक गेम में आया नया कैरेक्टर भी है। आज हम इस आर्टिकल में आपको कैरेक्टर की स्किल और इसे यूज करने का सही बताएंगे। आइये, जानते हैं।

Free Fire MAX Kassie कैरेक्टर

Kassie कैरेक्टर की दो एबिलिटी हैं। इसमें Electro Therapy और Focused Therapy शामिल है। इसकी Electro एबिलिटी की मदद से कैरेक्टर हीलिंग बोन्ड क्रिएट करता है। प्लेयर और उसके टीम वाले के बीच में एक हीलिंग बोन्ड क्रिएट होता है। हालांकि, इसके लिए दोनों का 20 मीटिर के अंदर होना जरूरी है। इसके बाद दोनों हर सेकेंड में 3 HP रिस्टोर करते हैं।

वहीं, Focused Therapy को डबल टैप करके यूज किया जा सकता है। इसके एक्टिव करते ही टीम वाले को 100 HP मिलेंगे। इसका कूल डाउन 60 सेकेंड है। आइये, जानते हैं कि इसका कब यूज करना चाहिए।

फाइट में अपने दोस्तों की मदद करने के लिए करें यूज

फ्री फायर मैक्स का Kassie एक सपोर्ट कैरेक्टर है। प्लेयर्स इसका यूज करके अपने टीम वालों को दुश्मनों का खात्मा करने में मदद कर सकते हैं। यह कैरेक्टर गेम के नए प्लेयर्स के लिए काफी उपयोगी है। साथ ही, आराम से लॉन्ग रेंज की फाइट करने वाले के लिए भी यह अच्छा कैरेक्टर है।

इसकी मदद से आप अपने टीम वालों के साथ दूरी बनाकर भी बोंड बना पाएंगे। अधिक HP की जरूरत वाले प्लेयर्स को इसका यूज करना चाहिए।

TRENDING NOW

Kassie के साथ यूज करें यह कैरेक्टर

फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स स्किल स्लॉट का यूज करके एक बार में चार कैरेक्टर का यूज कर सकते हैं। नए कैरेक्टर के साथ प्लेयर्स को Jota का यूज करना चाहिए। इससे आप दुश्मनों का मारते समय अधिक HP पा सकेंगे। यह कैरेक्टर प्लेयर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा और जीतने में उन्हें HP देकर मदद करेगा।

0/Post a Comment/Comments