Free Fire Max में मिलने वाली बेस्ट पिस्टल, अंत तक सर्वाइव करने में मिलेगी मदद

 


Free Fire Max में जीतने और सर्वाइव करने के लिए वेपन की जरूरत पड़ती है। इसमें अलग-अलग प्रकार के वेपन मिलते हैं, जिनमें शॉटगन, Sniper, Grande launcher आदि शामिल हैं। इन ही में से एक हैंड गन्स भी हैं। इन गन का इस्तेमाल करके गेम के अंत तक बना रहा जा सकता है। ये वेपन तब सबसे ज्यादा काम आता है, जब असॉल्ट व स्नाइपर गन की बुलेट खत्म हो जाती हैं। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में गेम में मिलने वाली बेस्ट Pistols के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप फ्री फायर मैक्स में सर्वाइव कर पाएंगे।

Free Fire Max Best 5 Pistols help to survive in game

UZI

यह गन सिंपल और डेडली है। इसका फायर रेट बहुत ज्यादा है। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। अब रीलोड की बात करें, तो यह जल्दी लोड हो जाती है। इसकी एक्यूरेसी और बुलेट पेनिट्रेशन भी अच्छा है। कुल मिलाकर कहें तो आप इस गन के जरिए गेम के अंत तक बने रह सकते हैं।

Desert Eagle

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह गन बहुत पॉपुलर है। ज्यादा प्लेयर्स इस वेपन को पसंद करते हैं। इसके स्टैट्स को देखें तो इसका फायर रेट, रेंज और रीलोड स्पीड काफी अच्छी है। इसकी एक्यूरेसी ठीक-ठाक है। यह क्लोज रेंज में दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

G18

इस पिस्तौल को क्लोज रेंज फाइट के लिए बेस्ट माना गया है। इसकी मूवमेंट स्पीड अच्छी है। इस वजह से प्लेयर इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। इसकी मदद से आप विरोधी की टोली से बचकर निकल सकते हैं। साथ ही, सर्वाइव करने में भी मदद मिलती है।

M500

यह गन 2एक्स स्कोप के साथ आती है। इस वेपन की मदद से आप थोड़ी दूरी से दुश्मन पर वार कर सकते हैं। यह एक बार में एक बुलेट फायर करती है। इसकी रीलोड स्पीड और रेट ऑफ फायर बढ़िया है। हालांकि, इस गन का क्लिप साइज छोटा है।

M1917

इस गन को आप साइड वेपन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बुलेट फायर करती है। इसका डैमेज रेट, रेट ऑफ फायर और रीलोड स्पीड ठीक-ठाक है, लेकिन मैगजीन साइज छोटा है।

0/Post a Comment/Comments