T20 क्रिकेट में नया इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, जड़ेंगे छक्कों का दोहरा शतक!

 


Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे खूंखार बल्लेबाजो में गिना जाता है। रोहित शर्मा इस समय भारतीय टीम के लिए t20 विश्व कप 2024 में कप्तानी कर रहे हैं। आपको बता दे कि रोहित शर्मा एक बहुत बड़ा विश्व रिकार्ड बनाने की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। रोहित शर्मा इतने छक्के लगाने के बाद T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित शर्मा बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता है रोहित शर्मा के नाम T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड कर्ज है रोहित शर्मा ने अभी तक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 194 छक्के लगाए हैं। अगर रोहित शर्मा t20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 के मुकाबले में 6 छक्के और लगा देते हैं तो वह T20 क्रिकेट में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे।

दूसरे नंबर पर है मार्टिन गप्टिल

जब बात T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की आती है तब रोहित शर्मा का नाम टॉप पर आता है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल है। मार्टिन गप्टिल ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 170 छक्के लगाए हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर हैं जोश बटलर ने अभी तक 130 छक्के लगाए हैं।

0/Post a Comment/Comments