3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में तेजी से रैंक बढ़ाकर Heroic टियर पर पहुंचा जा सकता है

 


Tips Improve Rank to Reach Heroic Tier: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में रैंक पुश करना आसान काम नहीं है। इसके लिए काफी संयम रखना पड़ता है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी पड़ती है। रैंक बढ़ाने और आगे आने के लिए आपको लगातार रैंक पॉइंट्स कमाने होंगे। कई चीज़ों का ध्यान रखकर आप अपने रैंक पुश को बेहतर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे Free Fire MAX में काफी तेजी से रैंक बढ़ाकर Heroic टियर पर जा सकते हैं।

3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में तेजी से रैंक बढ़ाकर Heroic टियर पर पहुंचा जा सकता है

1- कैरेक्टर का सही चुनाव

Free Fire MAX में रैंक पुश करते समय कैरेक्टर का सही चुनाव फायदा करा सकता है। आपको जिम्मेदारी से खेलना होगा और अच्छे कैरेक्टर को चुनना होगा। गेम में कई विकल्प हैं और सबसे बेहतर चुनना आसान नहीं है लेकिन आज Chrono, DJ Alok, Skyler और K समेत अन्य कैरेक्टर्स पर रिसर्च करके एक नतीजे पर पहुंच सकते हैं। यह आपको तेजी से Heroic Tier पर जाने में मदद करेगा।

2- स्क्वाड मोड में रैंडम लोगों के साथ नहीं खेलें

रैंडम लोगों के साथ खेलने से भी बहुत हद तक नुकसान होता है। समय आने पर यह प्लेयर्स आपकी मदद नहीं करते हैं। अगर आप स्क्वाड मोड में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो फिर रैंडम लोगों के साथ खेलने के बजाय आपको अपनी टीम के साथ ही खेलना चाहिए। इससे सभी के बीच तालमेल बनेगा और जरूरत पर हर कोई एक-दूसरे की मदद कर पाएगा।

3- हथियारों का सही कॉम्बिनेशन

हथियारों का सही चुनाव आपको बहुत फायदा करा सकता है। रैंक मैचों में फाइट्स में जीत काफी अहम बन जाती है और इसी वजह से सही गन का चुनाव करें। रैंक मोड में लॉन्ग रेंज फाइट्स कम ही होती है। आपको क्लोज और मिड रेंज के हिसाब से गन रखनी होगी। इसके लिए असॉल्ट राइफल्स, SMG और AR अच्छा विकल्प है।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का तरीका अलग रह सकता है।)

0/Post a Comment/Comments