‘उनसे कोई आंख नहीं मिलाता था…’ कैप्टन कूल धोनी के गुस्से को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने खोला बड़ा राज

 


MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरे क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर है क्योंकि मैदान पर हमेशा ही महेंद्र सिंह धोनी शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के गुस्से को लेकर बड़ा बयान दिया है।

एस बद्रीनाथ ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल चुके सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसमें सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा “धोनी भी एक इंसान हैं. उन्होंने भी आपा खोया है, लेकिन ऐसा मैदान पर कभी नहीं हुआ है। वो कभी विपक्षी टीम को आभास नहीं होने देते कि उन्हें गुस्सा आ रहा है।” इसके बाद उन्होंने एक किस्सा याद करते हुए बताया “मैं अनिल कुंबले की गेंद पर LBW आउट हो गया था। आउट होने के बाद मैं ड्रेसिंग रूम में था और धोनी अंदर आ रहे थे। तभी उन्होंने गुस्से में आकर पानी को बोतल को लात मारी, जो बहुत दूर जाकर गिरी। इस घटना के बाद किसी ने भी उनसे आंख नहीं मिलाई थी।”

आईपीएल 2024 खेले थे धोनी

भारतीय टीम से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने हुए हैं। आईपीएल 2024 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी भी छोड़ दी थी और अब महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे थे लेकिन अब आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है।

0/Post a Comment/Comments