WWE से गायब चल रहे सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: किसी का टूटा पैर तो कुछ का अता-पता नहीं


 List Of Out Of Action Superstars: WWE के लिए साल 2024 अभी तक शानदार रहा है। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। रोस्टर भी तगड़े स्टार्स से भरा हुआ है। हालांकि, सुपरस्टार्स की इंजरी अभी भी चिंता का विषय है। इस साल कई रेसलर्स खतरनाक चोट के कारण बाहर हुए हैं। उनकी वजह से कंपनी को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा। क्रिएटिव टीम के लिए ये बहुत बड़ी मुसीबत रही है। Raw और SmackDown दोनों ब्रांड को इस वजह से बड़ा नुकसान हुआ है।

5 जून, 2024 को ओस्का ने अपनी घुटने की इंजरी के बार में X पर बताया था। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। 8 अगस्त को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में बताया गया था कि फटे मेनिस्कस के कारण डकोटा काई 8 से 10 हफ्तों के लिए एक्शन से बाहर हो गई हैं। उनकी सर्जरी भी इसके बाद हुई। रिंग में वापस आने के बारे में उनका भी किसी को कुछ पता नहीं है। हाल ही में इल्या ड्रैगूनोव को भी बड़ा झटका लगा। पिछले महीने Raw के एपिसोड में बताया गया कि लाइव इवेंट में मैच के दौरान उन्हें ACL इंजरी आ गई है और वो छह से नौ महीने के लिए बाहर हो गए हैं।

कियाना जेम्स पैर की अज्ञात चोट के कारण बाहर हैं। उनके भी छह से अधिक महीने तक एक्शन से बाहर रहने की उम्मीद है। जुलाई में माइकल कोल ने ऐलान किया था कि टायलर बेट NXT में मैच के दौरान घायल हो गए। इसके बाद इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुद बताया कि पैर की हड्डी टूटने के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी। इस साल उनकी वापसी अब संभव नहीं है। 4 अक्टूबर को हुए SmackDown के एपिसोड में एजे स्टाइल्स को भी झटका लगा। लिस्फ्रैंक फ्रैक्चर के कारण उन्हें मुकाबला रोकना पड़ा। अब उनकी वापसी भी तीन महीने के बाद ही संभव हो पाएगी।

Royal Rumble 2023 के बाद से एलेक्सा ब्लिस भी बाहर चल रही हैं। उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी। उनकी वापसी को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। SummerSlam 2023 के बाद से ब्रॉक लैसनर WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनका फ्यूचर भी अधर में लटका हुआ है। 11 मार्च, 2022 को SmackDown में मैच के दौरान बिग ई की गर्दन टूट गई थी। उनकी वापसी भी अब काफी मुश्किल लग रही है। डॉक्टर्स ने उन्हें रिंग में जाने के लिए मना कर दिया है। पिछले साल के अंत से कार्मेला भी एक्शन से बाहर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उनकी रिंग में एंट्री को लेकर भी कोई तारीख तय नहीं है।

WWE रिंग में कब होगी शार्लेट फ्लेयर की एंट्री?

पिछले साल दिसंबर से शार्लेट फ्लेयर भी एक्शन में नज़र नहीं आई हैं। बताया गया था कि ACL और MCL इंजरी के कारण उन्हें नौ महीने के लिए बाहर रहना पड़ेगा। फ्लेयर को साल 2024 के ड्राफ्ट पूल में भी नहीं रखा गया था। उनकी वापसी की तारीख का भी कोई अता-पता नहीं है। ओमोस के फ्यूचर को लेकर भी कोई अपडेट नहीं है। अप्रैल के बाद से वो गायब हैं। शॉट्ज़ी को फरवरी में इस साल ACL इंजरी आ गई थी। कहा गया था कि वो करीब नौ महीने तक एक्शन में दिखाई नहीं देंगी। ऐसा लग रहा है कि उनकी वापसी अगले साल ही हो पाएगी। वलहाला ने भी बताया कि वो बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनके फ्यूचर और वापसी के बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है।

0/Post a Comment/Comments