Harbhajan Singh on MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक साथ कई यादगार पल के गवाह बने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह बहुत बड़े खिलाड़ी रहे। ये दोनों दिग्गज लंबे समय तक एक साथ खेले। एक साथ 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता और एक साथ ही 2011 में भी वर्ल्ड चैंपियन बने। लेकिन हरभजन सिंह की महेन्द्र सिंह धोनी से 10 साल से बात नहीं हुई है।
जी हां... ये बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद भज्जी का मानना है। हरभजन सिंह ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने पिछले 10 साल से पूर्व कप्तान एमएस धोनी से फोन पर बात नहीं की है। भज्जी ने इस दौरान ये भी बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेलने के दौरान भी सिर्फ मैदान में बात होती थी।
धोनी से फोन पर बात हुए 10 साल हो गए- हरभजन सिंह
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने न्यूज 18 के साथ हुए पॉडकास्ट में धोनी को लेकर कई खुलासे किए। हरभजन सिंह को इस दौरान शो होस्ट कर रहे एंकर ने पूछा कि आपके मोबाइल पर सभी खिलाड़ियों के नंबर होंगे, ज्यादा बात किससे होती है। इस पर हरभजन ने कहा कि, "हां लगभग सभी खिलाड़ियों के नंबर हैं। आशीष नेहरा, युवी से बात होती है।“
इसके बाद होस्ट ने तुरंत ये पूछ लिया कि धोनी से बात होती है… इस सवाल पर भज्जी ने कहा,' नहीं। धोनी से बात नहीं होती।“
इसके बाद उन्हें पूछा गया कि धोनी से बात हुए कितना वक्त हो गया तो उन्होंने कहा कि,'जब सीएसके में खेलते थे, तभी बात होती थी। लेकिन फोन पर तो तब भी नहीं। फोन पर तो 10 साल से बात नहीं हुई।“
“पूर्व कप्तान धोनी से बात नहीं होने की वजह के बारे में पूछा गया तो टर्बनेटर ने कहा कि, "मेरे पास तो कोई कारण नहीं। शायद उसके पास कोई कारण हो। मैं नहीं जानता। अगर उनके (एमएस धोनी) के पास भी कोई वजह होती तो वह बता ही देते।"
आईपीएल में हरभजन सिंह और महेन्द्र सिंह धोनी कुछ साल साथ-साथ खेले। ऐसे में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स में होने के दौरान बात होने को लेकर कहा कि, "जब मैं चेन्नई सुपरकिंग्स में था, तब भी धोनी से कम ही बात होती थी। जब मैदान पर होते थे तो बात होती थी। इसके अलावा होटल या कहीं और कोई बात नहीं होती थी। ना उनका मेरे कमरे में आना और ना मेरा उनके कमरे में जाना। लेकिन ठीक है। प्रोफेशनल क्रिकेट में यह कोई मसला नहीं। टीम जीतनी चाहिए। हमारी टीम एक बार जीती और एक बार हारी। लेकिन टीम के लिए खेलकर मजा आया।"MS Dhoni made one mistake, one big mistake. He let this snake @harbhajan_singh touch the IPL Trophy in the yellow Jersey. pic.twitter.com/V7vUXFC94v
— Kaz (@SpaghetiMafia7) October 3, 2024
Post a Comment