Mumbai Indians Capain Hardik Pandya Statement on Ishan Kishan: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल था। फ्रेंचाइजी अपने प्रमुख खिलाड़ी ईशान किशन को रिटेन नहीं कर पाई थी। ईशान को रिलीज करते हुए MI को पता चल गया था कि उनके लिए इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में वापस खरीदना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। ईशान के टीम से अलग होने का कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी दुख है। मुंबई इंडियंस ने ईशान को लेकर एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बता दें कि ईशान को मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रूपये खर्च करके अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। रविवार मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पेज ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 वर्षीय ईशान किशन के लिए एक दिल को छू लेने वाली बातें कहीं।
हार्दिक पांड्या ने ईशान के संदर्भ में बोलते हुए कहा, 'ईशान कमरे की ताजगी और ऊर्जा रहे हैं। जब हम उन्हें रिटेन नहीं कर पाए, तो हमें पता था कि नीलामी से उन्हें वापस हासिल करना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह के खिलाड़ी और किस तरह का टैलेंट उनमें है। वह हमेशा ड्रेसिंग रूम को खुशनुमा बनाए रखते थे। उन्होंने बहुत से लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर किया है। दूसरों के लिए प्यार उनके अंदर स्वाभाविक था। अब ड्रेसिंग रूम में चेहरे पर केक मलना कम होगा, लोगों पर प्रैंक नहीं होंगे। वह टीम को काफी प्यार देते थे। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें पूरा ग्रुप मिस करेगा। ईशान किशन आप हमेशा MI के पॉकेट-डायनेमो रहेंगे। हम सभी आपको मिस करेंगे और हम सभी आपसे प्यार करते हैं।'💌 𝓉ℴ 𝐼𝓈𝒽𝒶𝓃 #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ishankishan51 pic.twitter.com/K1Gz5DKYUU
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 1, 2024
मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन के लिए लगाई थी पहली बोली
गौरतलब हो कि जब मेगा ऑक्शन में ईशान किशन का नाम बोला गया, तो सबसे पहली बोली मुंबई इंडियंस ने लगाई थी। लेकिन मुंबई 3.20 करोड़ की आखिरी बोली लगाने के बाद रेस से बाहर हो गई थी। इसके बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईशान को खरीदने के लिए तगड़ी जंग देखने को मिली। लेकिन अंत में पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार ली।
Post a Comment