चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय बल्लेबाज के लिए आई गुड न्यूज, जल्द बनने वाले हैं पिता; पत्नी ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

 


KL Rahul To Become Father Soon: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा के बाद अब केएल राहुल जल्द पिता बनने वाले हैं। केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी की हालिया तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही केएल राहुल को गुड न्यूज मिल जाएगी। दरअसल, बुधवार की शाम अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने ब्लैक टॉप और व्हाइट कलर की स्कर्ट पहनी हुई है। अथिया शेट्टी इस तस्वीर में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अथिया शेट्टी का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। अथिया शेट्टी के बेबी बंप को देखकर कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वह ट्विन्स को जन्म देंगी। वहीं, अथिया शेट्टी की इस तस्वीर पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और उनके पिता सुनील शेट्टी ने भी प्यार लुटाया है।

अथिया शेट्टी की तस्वीर पर पिता ने लुटाया प्यार

अथिया शेट्टी ने बुधवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लांट करती हुई नजर आ रही हैं। अथिया शेट्टी की इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें बुरी नजर से बचने के लिए कह रहा है तो कोई उन्हें खुद का ख्याल रखने की सलाह दे रहा है। वहीं, फैंस के साथ-साथ अथिया शेट्टी के पिता ने भी उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। सुनील शेट्टी ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी और नजरबट्टू का इमोजी शेयर किया है।

केएल राहुल ने पिछले साल नवंबर में एक पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि वह और उनकी पत्नी जल्द ही एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस पल का कपल और फैंस दोनों ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले केएल राहुल अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करेंगे। आपको बता दें कि साल 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी पिता बने थे। इस लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल शामिल हैं, वहीं 2025 में केएल राहुल अपने फैंस को खुशखबरी देने वाले हैं।

0/Post a Comment/Comments