विराट कोहली के लिए टीम इंडिया की महिला गेंदबाज का उमड़ा प्यार, रोहित शर्मा और बुमराह के लिए भी कही ये बात

 


Shreyanka Patil fascinating choices: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज श्रेयांका पाटिल अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। देशभर में उनके लाखों फैंस हैं, और श्रेयांका पाटिल सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती से भी फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। फैंस श्रेयांका पाटिल की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हैं कि उन्हें नेशनल क्रश तक घोषित कर दिया गया है। श्रेयांका अपनी सादगी और शानदार खेल की वजह से फैंस की फेवरेट हैं। वहीं, श्रेयांका पाटिल का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्मृति मंधाना समेत भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों से जुड़े जबरदस्त खुलासे किए हैं, इस कड़ी में उन्होंने विराट कोहली को लेकर खास खुलासा किया है।

श्रेयांका पाटिल ने की विराट कोहली की तारीफ

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें श्रेयांका पाटिल ने सिर्फ महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बारे में नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में भी मजेदार खुलासा किया है। श्रेयांका बताती हैं कि उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बैट काफी पसंद है। वहीं, श्रेयांका के अनुसार, जेमिमा का सेंस ऑफ ह्यूमर उन्हें बहुत पसंद हैं। ऐसा ही कुछ वह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ में भी कहती हैं, उन्हें वह माइंड वाला खिलाड़ी बताती हैं। वह दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा के पुल शॉट्स को अपना फेवरेट बताती हैं। वहीं, जब बात विराट कोहली की होती है, तो वह विराट कोहली को अपना बताती हैं।

विराट कोहली की फैन हैं श्रेयांका पाटिल

आपको बता दें कि श्रेयांका पाटिल विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। वह विराट कोहली को अपना रोल मॉडल मानती हैं। श्रेयांका का मानना है कि बचपन से विराट कोहली को खेलते हुए देखकर ही उन्हें क्रिकेट खेलने में दिलचस्पी आई। श्रेयांका, मैदान पर भी विराट कोहली की तरह ही खेलने की कोशिश करती हैं। श्रेयांका ने दस साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने तेज गेंदबाजी से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अब वह ऑफ स्पिनर हैं। दिसंबर 2023 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

0/Post a Comment/Comments