Yuzvendra Chahal On Privacy Dhanashree Verma: भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भले ही टीम से दूर चल रहे हैं, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच तलाक हो गया था। तलाक के बाद चहल का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महविश के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच चहल ने होली के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्राइवेसी के बारे में बात की। फैंस चहल की इस बात को उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से जोड़ रहे हैं।
क्या बोले Yuzvendra Chahal?
बता दें कि Yuzvendra Chahal इस बार यानी आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय स्पिनर ने फ्रेंचाइजी के साथ एक वीडियो बनाई, जिसमें उन्होंने प्राइवेसी को लेकर बात की।
वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस Yuzvendra Chahal को होली की बधाई देते हुए रंग लगा देते हैं। इस पर चहल उनके पूछते हैं कि तुम फैंस को मेरे आने से पहले कैसे पता लग जाता है? इसके आगे चहल गुस्से भरे अंदाज में कहते हैं, "नहीं पता लगना चाहिए।" हमारी भी प्राइवेसी होती है।"
Hamesha Khushi, Kabhi Nahi Gham ft. Yuzi bhai!🎨♥️#SherSquad, wishing you a colourful Holi! ✨#YuzendraChahal #HappyHoli #PunjabKings #IPL2025 pic.twitter.com/esdm1qvVJW
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 14, 2025
फैंस ने धनश्री से जोड़ी चहल की बात
Hamesha Khushi, Kabhi Nahi Gham ft. Yuzi bhai!🎨♥️#SherSquad, wishing you a colourful Holi! ✨#YuzendraChahal #HappyHoli #PunjabKings #IPL2025 pic.twitter.com/esdm1qvVJW
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 14, 2025चहल की प्राइवेसी वाली बात को फैंस उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस का ऐसा मानना है कि चहल ने अपनी एक्स वाइफ के लिए प्राइवेसी वाली बात कही।
पंजाब किंग्स से जुड़े युजवेंद्र चहल
गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि राजस्थान ने उन्हें 2024 सीजन के बाद रिलीज कर दिया था। फिर 2025 सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने चहल को 18 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा। बताते चलें कि चहल ने पंजाब किंग्स से पहले राजस्थान रॉयल्य, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुबंई इंडियंस के लिए खेला है।
Post a Comment