Biggest Sixes In IPL: कोरोना महामारी के चलते आईपीएल का 13वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। इतना ही नही फिलहाल अभी कोई क्रिकेट मैच में नही हो रहा है जिसका कारण फैंस रोमांच, थ्रिलर से भरे क्रिकेट मैच को बहुत मिस कर रहे हैं। लोगों T20 क्रिकेट को लेकर रोमांच अलग लेवल का है दर्शक आईपीएल में हर साल होने वाली चौक्कों, छक्कों की बरसात को काफी मिस कर रहे हैं। आईपीएल के हर सीजन में दुनियाभर के क्रिकेटर ने लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अब तक खेले गए आइपीएल के हर सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के बारे में।
आइपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इसके पहले ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले एल्बी मोर्कल (Albie Morkel) ने सबसे लंबा छक्का लगाया था (Biggest Sixes In IPL) जो अब तक एक रिकॉर्ड है। एल्बी ने आइपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का लगाने का जो रिकॉर्ड बनाया था वो अब तक नहीं टूटा है। उन्होंने ये कमाल प्रज्ञान ओझा की गेंद पर किया था और 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था। स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने डीप मिडविकेट के उपर से जो छक्का लगाया था वो एतिहासिक बन गया।
भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड प्रवीन कुमार (Praveen Kumar) के नाम पर है। प्रवीण ने आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंद को 124 मीटर दूर पहुंचाया था। (Biggest Sixes In IPL)
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल की दुनिया में ये कारनामा दो बार करके दिखाया है। (Biggest Sixes In IPL)
आईपीएल के हर सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले क्रिकेटर की लिस्ट (Biggest Sixes In IPL)
और पढ़े: 5 मौके जब खिलाड़ियों ने कैच नहीं विश्व कप ही छोड़ दिया, एक ने जड़ दिए थे 237 रन
2008 – एल्बी मोर्कल (125 मीटर)
2008- प्रवीण कुमार (124 मीटर)
2009 – युवराज सिंह (119 मीटर)
2010 – रॉबिन उथप्पा (120 मीटर)
2011 – एडम गिलक्रिस्ट (122 मीटर)
2012 – महेंद्र सिंह धौनी (112 मीटर)
2013 – क्रिस गेल (119 मीटर)
2014 – डेविड मिलर (102 मीटर)
2015 – एबी डिविलियर्स (108 मीटर)
2016 – बेन कटिंग (117 मीटर)
2017 – ट्रेविस हेड (109 मीटर)
2018 – एबी डिविलियर्स (111 मीटर)
2019 – महेंद्र सिंह धौनी (111 मीटर)