अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) में भारत की सदस्य नीता अंबानी ने कहा है कि भारत में ओलंपिक खेलों को लेकर आना उनका सबसे बड़ा सपना है।
नीता अंबानी ने रिलायंस की 43वीं वर्चुअल एजीएम में कहा कि भारत में ओलंपिक खेलों को लेकर आना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वह भारत के एथलीटों को विश्व स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते देखना चाहती हैं। नीता अंबानी आईओसी की सदस्य हैं। जमीनी स्तर पर खिलाड़ी तैयार करने के लिए नीता अंबानी के नेतृत्व रिलायंस फाउंडेशन कई शैक्षिक और खेल प्रोजेक्ट चलाता है जिससे लाखों बच्चे जुड़े हैं।
नीता अंबानी पहली बार बतौर डायरेक्टर रिलायंस की सालाना आम बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के बारे में बताया कि पिछले 10 वर्षों में फाउंडेशन ने देश में तीन करोड़ 60 लाख लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया है।
आपको ये पोस्ट कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए आप हमें सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।