न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथा वनडे रोहित शर्मा के वनडे करियर का 200वां मैच होगा। 200 मैचौं के इस सफर में रोहित शर्मा ने कई धमाकेदार रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जिनकी वजह से रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का हिटमैन कहा जाता है। रोहित जिस बेदर्दी से गेंदबाज़ों को मारते हैं उसकी गवाही रोहित के आंकड़ें खुद देते हैं।
– रोहित 200 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी होंगे।
– वनडे क्रिकेट में रोहित ने 199 मैचों में 7799 रन बनाए हैं। जिसमें रोहित का बल्लेबाजी औसत 48.14 का है।
– रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा बार दोहरा शतक नहीं लगाया है। लेकिन रोहित तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं।
– शतक पूरा करने के बाद रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 173.68 का है। वहीं शतक लगाने से पहले रोहित का स्ट्राइक रेट 95.86 का रहता है।
– पिछली लगातार 10 सीरीज से रोहित शर्मा ने कम से कम एक सेंचुरी जरूर लगाई है। यह सिलसिला 2017 में इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रोफी से शुरू हुआ था। कोई अन्य खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है। रोहित ने हालांकि न्यू जीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में कोई शतक हीं लगाया है लेकिन उम्मीद है कि रोहित सीरीज़ के बाकी बचे दो मैचों में ऐसा कर सकेंगे।
– रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई अपनी रेकॉर्ड 264 रनों की पारी में 42 बाउंड्री लगाई थीं। इसमें 33 चौके और नौ छक्के शामिल थे। ये किसी खिलाड़ी की एक वनडे मैच में लगाई सबसे ज्यादा बाउंड्री हैं।
– रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 66 छक्के लगाए हैं। ये किसी भी खिलाड़ी का किसी एक टीम के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
– रोहित शर्ना ने वनडे क्रिकेट में 215 छक्के लगाए हैं। वो भारत के लिए वनडे क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं।
– भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रेकॉर्ड भी रोहित के नाम है। उन्होंने 2017 में 46 छक्के लगाए।