Sachin Gill T20I Record इस समय क्रिकेट जगत में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। भारतीय मूल के Sachin Gill ने ICC T20 वर्ल्ड कप उप-क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालिफायर 2026 में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए इतिहास रच दिया। केन्या की तरफ से खेलते हुए सचिन गिल ने कैमरून के खिलाफ सिर्फ 7 रन देकर 7 विकेट झटक लिए और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।
यह मुकाबला 28 मई को खेला गया, जहां केन्या ने एकतरफा अंदाज़ में जीत हासिल की।
7 रन देकर झटके 7 विकेट
Sachin Gill T20I Record के तहत सचिन गिल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन खर्च किए और 7 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया।
उनकी घातक गेंदबाज़ी के सामने कैमरून की पूरी टीम सिर्फ 42 रन पर सिमट गई। टीम 11 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी।
कैमरून की तरफ से सिर्फ एलैन ट्यूब ही कुछ संघर्ष कर सके, जिन्होंने 28 गेंदों में 28 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया।
टी20 इंटरनेशनल इतिहास में दर्ज कराया नाम
सचिन गिल का यह प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के सबसे शानदार गेंदबाज़ी स्पेल में शामिल हो गया है।
हालांकि इस सूची में पहला स्थान अभी भी Sonam Yeshe के नाम है, जिन्होंने दिसंबर 2025 में म्यांमार के खिलाफ 7 रन देकर 8 विकेट लिए थे।
इसके बावजूद सचिन गिल का प्रदर्शन क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
Sachin Gill Kenya 🇰🇪 took 7/7 v Cameroon 🇨🇲 in the Africa SRQ #T20I today!
This is the second-best bowling spell ever in the history of T20Is!
Sonam Yeshey Bhutan 🇧🇹 8/7 v Myanmar 🇲🇲 Dec 2025
SACHIN GILL 7/7 Today
Syazrul Idrus 7/8 Malaysia 🇲🇾 v China 🇨🇳 July 2023
Ali Dawood…
— Associate Voice (@associatevoice) May 28, 2026
केन्या ने आसानी से जीता मुकाबला
42 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी केन्या टीम ने सिर्फ 2.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच जीत लिया।
Subham Patel ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि कप्तान Dhiren Gondaria ने 3 गेंदों में नाबाद 8 रन जड़े।
कैमरून गेंदबाज़ ने भी बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
इस मुकाबले में कैमरून के गेंदबाज़ Dipita Loic ने बेहद खराब गेंदबाज़ी की।
उन्होंने अपने एक ओवर में 25 रन दे दिए, जिसमें 13 रन सिर्फ वाइड गेंदों से आए। उनका यह ओवर कुल 19 गेंदों तक चला, जो मैच का एक और चर्चा का विषय बन गया।

