Tilak Varma Viral Video: आईपीएल 2026 में Tilak Varma भले ही अपनी बल्लेबाज़ी से लगातार सुर्खियां नहीं बटोर पाए हों, लेकिन इस बार उनका एक खास वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। Mumbai Indians के स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा का यह क्यूट अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, वायरल हो रहे लगभग 20 सेकंड के वीडियो में तिलक वर्मा बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान स्टैंड्स में मौजूद एक फैन गर्ल लगातार उनका नाम लेकर उन्हें चीयर करती है। फैन की आवाज सुनते ही तिलक का ध्यान उसकी तरफ जाता है और फिर वो मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर उसका अभिवादन करते हैं।
इसके बाद तिलक इशारों-इशारों में फैन से मैच पर ध्यान देने और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने की बात कहते नजर आते हैं। वहीं वीडियो का सबसे प्यारा पल तब आता है जब तिलक अपनी फैन गर्ल को फ्लाइंग किस देते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे “आईपीएल का सबसे क्यूट मोमेंट” बता रहे हैं।
अगर आईपीएल 2026 में तिलक वर्मा के प्रदर्शन की बात करें, तो उनका सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेले 10 मुकाबलों में 22.66 की औसत और 154.54 के स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उनके कुल रनों में एक नाबाद शतक भी शामिल है। तिलक ने इस सीजन में शानदार 101 रन की पारी खेली थी, लेकिन बाकी पारियों में वह बड़ी बल्लेबाज़ी करने में संघर्ष करते दिखाई दिए।
A fangirl kept chanting “Tilak, Tilak” from the stands…
Then Tilak Varma looked at her and said, “Focus waha karo, mujhpe nahi!” 😭🤣
But when she said she’s a huge fan, bro gave her a Flying Kiss and that cute Wow reaction.😂👌🏻 pic.twitter.com/zLgLf0gPjk
— Rohan💫 (@rohann__45) May 6, 2026
अब मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के बीच पांच दिनों का ब्रेक मिला है, जिससे खिलाड़ियों को खुद को रीफ्रेश करने का अच्छा मौका मिलेगा। टीम अपना अगला मुकाबला 10 मई को खेलेगी, जहां उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru से होगा। ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैंस यही उम्मीद करेंगे कि तिलक वर्मा समेत टीम के बाकी खिलाड़ी शानदार वापसी करें और अगले मैच में दमदार प्रदर्शन दिखाएं।
तिलक वर्मा का यह वायरल वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनके इस विनम्र और दिल जीत लेने वाले अंदाज़ की खूब सराहना कर रहे हैं।

